¥Øæð» Ùð ×æÙæ, ÂéçÜâ ·æ ÃØßãæÚ çÙ¢ÎÙèØ
Friday, February 12, 2010
सलीम ख़ान के पत्रकार भाई समीउद्दीन नीलू (यू पी पुलिस द्वारा उत्पीड़ित) को मानवअधिकार आयोग से राहत, यू पी सरकार को ५ लाख मुआवजा देने का निर्देश
¥Øæð» Ùð ×æÙæ, ÂéçÜâ ·æ ÃØßãæÚ çÙ¢ÎÙèØ
Tuesday, October 6, 2009
इस्लाम व विश्व की अन्य सभ्यताओं में नारी की स्थिति की तुलना Compersion Between Islam & Other Civilization
"भूतकाल में स्त्रियों का अपमान किया जाता था और और उनका प्रयोग केवल काम वासना के लिए किया जाता था|"

"इस्लाम में औरतों की जो स्थिति है, उस पर सेक्युलर मिडिया का ज़बरदस्त हमला होता है| वे परदे और इस्लामी लिबास को इस्लामी कानून में स्त्रियों की दासता के मिसाल के रूप में पेश करते हैं | जबकि यह बिलकुल ही झूठ है और पश्चिमी समाज का डर है, जो उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर रहा है |"
Thursday, August 6, 2009
बी स एन ल करेगा अब आपके घर के पास में ही वसूली : बिल की

आज सबेरे अखबार में पढ़ा की भारत संचार निगम लिमिटेड याने बी स एन ल छत्तीसगढ में नई योजना शुरू करने जा रही है जिसका कहना कुछ ऐसा है बिल बुगतान की असुविधा को ख़त्म करने के लिए बी स न ल ने किसी निजी कंपनी से करार कर बहुतायत में बिल भुगतान या यु कहे की आपके घर के आस पास ही वसूली सेंटर खोलने का निर्णय लिया है जिसके लिए जगह - जगह काउंटर खोलने का प्रावधन भी है पर वो ये भूल गए की वे अपना ध्यान वसूली से हटा कर सुविधा देने पर भी लगते तो शायद उपभोक्तो को राहत मिलती ४०% कनेक्शन तक पहुच चुकी भारत संचार निगम लिमिटेड में ब्राड बैंड याने इंटरनेट ने फिर जान फुक दी और वो फिर से हरा भरा हो लहलहा उठा , बावजूद उसके आज भारत संचार निगम लिमिटेड ब्राड बैंड का कनेक्शन बाटने तक ही सीमित है . ब्राड बैंड की स्पीड और लिंक फेल जैसी परेशानी से आज हर कोई वाकिफ है तो सुविधा और सर्विस से कोसो दूर उपरोक्त न्यूज़ सुनने मिले तो यही कहा जा सकता है की बी स एन ल ने भी छत्तीसगढ को सरकारी कर्मचारी की तरह दुधारू गाय ही समझ लिया है और ठेकेदारी प्रथा में विश्वाश रखने वाले बी स एन ल के शीर्ष अधिकारियो ने फिर से एक नया शगूफा छोड़ दिया
बहरहाल बी स एन ल की कार्य प्रणाली किसी से छुपी नहीं है तो उन्हें मेरा सुझाव यह है की अगर कनेक्शन बाटने के बाद सुविधा याने सर्विस पर भी तवज्जो दे और जहा वे घर के पास बिल जमा करने के लिए काउंटर खोलने की बात कर रहे है क्या वे उसी तरह घर के पास ही उपभोक्ता के कम्प्लेंट भी सुनेगे या उसे अनदेखा कर देगे मतलब वसूली के लिए पास में काउंटर खोल रहे तो उसी तरह कम्पलेंट और सुविधा के लिए भी सुलभ पहुच किसी व्यवस्था का कोई प्रावधान है की बस यु ही .........................
Friday, April 10, 2009
जिंदल पर चला जूता

Tuesday, April 7, 2009
गृहमंत्री चिदंबरम पर पत्रकार ने जूता फेंका

Sunday, April 5, 2009
युवाओँ की भड़ास
.jpg)
आखीर कबतक हम युवाओँ का शोषण होता रहेगा .........जागो यूवा जागो अपना अधिकार मांगो................{अम्बर जायसवाल पेंड्रा {N.S.U.I प्रसीडेंट}
इससे ये तो समझ में आने लगा है की अब युवा जाग रहा है उसे ये भी पता है कि चुनाव में प्रचार से लेकर पोलिग बूथ में अपने प्रत्याशी की कमान सभालते हुए युवा ही तैनात रहता है , है बावजूद उसके उसे सीर्फ़ ठोकरे ही मिलती है तो बस अब वो दिन दूर नहीं जब नेता तो नाम का नेता होगा ................
Saturday, April 4, 2009
जिसने मदद की वही जेहादी???... जरा सोचिये.."ये कैसी पत्रकारिता???"
आप सभी का सहयोग चाहिए, ताकि उन तक आवाज़ पहुँच सके जो शीशे के दीवारों के पीछे बैठे खबरों का धंधा और सौदा करते हैं... आवाज़ पहुंचानी पड़ेगी ताकि अपने मानसिक दिवालियेपन से यह समाज का दिमाग न सडाये... जिस माध्यम के ऊपर ज़िम्मेदारी है अराजकता को उजागर करने की वही अराजक हो गया है ...
स्थिति यह हो गयी कि अख़बार उठाओ या न्यूज़ चैनल लगाओ तो पहले अपनी पढाई लिखाई भूल जाओ वरना पागल कर देंगे ये आजकल के पागल पत्रकार... साले... शीशे के पीछे से मुह चिढाते हैं, पत्थर मारने कि कोशिश की तो आपका ही नुकसान... अखबार फाड़ो तो आपके ही पैसे दाण जायेंगे... क्या करे पाठक अख़बार पढना छोड़ दे टीवी केवल नाच गाने के लिए देखे ... या "if you can't avoid it, lie down and enjoy it ... "जैसे विकृत जुमले की तर्ज़ पर हर सुबह अपना मानसिक बलात्कार करवाए ...
ताज़ा प्रकरण जिस महिला ने मुंबई हमलों के दौरान पीडितों की मदद की उसकी तस्वीर आतंकी की तस्वीर बना कर दर्शकों के सामने प्रस्तुत की गई... पूरी ख़बर पढ़ें Jehadi? me?!
http://www.punemirror.in/index.aspx?page=article§id=62&contentid=2009040320090403045805846a9f81381§xslt=
"ज़रा सोचिये" "ये कैसा खबरनामा है", ये कैसा न्यूज़ चैनल है ???
सबके ऊपर ऊँगली उठाई ... अब अपने पर ऊँगली उठते देखो...
आओ खिलाएं तुम्हे पाठक दो प्याजा, पाठक मुसल्लम...

पहले एक महिला पत्रकार को सड़क पर आधी रात में टहला कर शोहदों से छेड़ छाड़ करवाई। फिर इनकी एक महिला पत्रकार हज़रतगंज स्थित काफ़ी हाउस वाले बरामदे में अधिकारियों को ठण्ड के मौसम में मानवीय मूल्यों का पाठ सिखाने के लिए, एक व्यक्ति के मरने का इंतज़ार करती रहीं और बड़े शान से अगले दिन अपनी फोटूवा छपवाई.
फिर एक दिन वही महिला पत्रकार जिन्होंने एक आदमी की मौत पर तमाशा बनाया , जेड गुडी के मरने पर सारे मर्द जाति को सरवाइकल कैंसर फैलाने का जिम्मेदार बता बैठीं ... इन्टरनेट से चेपा हुआ अनुवादित आर्टिकल ... अनुवाद करने में इधर का उधर हो गया । कल तो और भी अति हो गयी॥ इन्ही के स्वास्थ्य विशेषांक में एक महिला चिकितासक ने लिखा - एक से ज्यादा पुरुष साथी के साथ यौन सम्बन्ध बनाने से सरवाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। मतलब कि अगर खुदा न खास्ता किसी महिला को सरवाइकल कैंसर हो गया तो, इस "उजाले" भरे ज्ञान से उसके और उसके पति के चरित्र की मौत पहले हो जायेगी, कैंसर तो उसे अपना ग्रास बाद में बनाएगा।
पंजाब में आतंकवाद के दौर में यही तो हुआ था न, व्यक्तिगत दुश्मनी भी आतंकवाद के धर्मखाते में चढा दी गयी थी. वरिष्ठ कचरा परोस कर अपने अपने सिंहासन पर काबिज रहेंगे और कनिष्ठों पर गाज गिरती रहेगी...
http://vikshiptpathak.blogspot.com/
Friday, April 3, 2009
एचटी मीडिया बनाम भड़ास4मीडिया : सुनवाई की अगली तारीख 24 जुलाई

शैलबाला-प्रमोद जोशी प्रकरण से संबंधित खबरें भारत के नंबर वन मीडिया न्यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया पर पब्लिश किए जाने के खिलाफ एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दायर केस की पहली सुनवाई आज हुई। वादी एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से दायर केस में भड़ास4मीडिया के एडिटर यशवंत सिंह और तीन अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। हाईकोर्ट में दर्ज इस केस संख्या सीएस (ओएस) 332/2009 की सुनवाई हाईकोर्ट के कोर्ट नंबर 24 में विद्वान न्यायाधीश अनिल कुमार

ने की।
इस दौरान एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से हाजिर हुए वकील ने केस निपटारे तक भड़ास4मीडिया पर एचटी मीडिया और इससे जुड़े लोगों से संबंधित खबरें प्रकाशित न करने देने का आदेश पारित करने का अनुरोध कोर्ट से किया। इस बाबत एचटी मीडिया और अन्य की तरफ से कोर्ट में अर्जी भी दी गई थी। कोर्ट ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया। प्रतिवादियों की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील निलॉय दासगुप्ता ने कोर्ट को जानकारी दी कि कुछ प्रतिवादियों ने नोटिस 29 मार्च को रिसीव किया है और एक प्रतिवादी के पास अभी तक नोटिस सर्व नहीं हुआ है। इस पर कोर्ट ने वादी एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी के वकील को सभी प्रतिवादियों को नोटिस समेत सभी जरूरी दस्तावेज मुहैया कराने के आदेश दिए। प्रतिवादियों को अगले चार हफ्तों में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।
मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 जुलाई तय की गई है। प्रतिवादियों के वकील निलॉय दासगुप्ता ने बाद में बताया कि एचटी मीडिया और प्रमोद जोशी की तरफ से जो केस दायर किया गया है, उससे संबंधित जो नोटिस प्रतिवादियों के पास भेजा गया है, उसमें कई चीजें मिसिंग हैं। उदाहरण के तौर पर नोटिस के पेज नंबर 117 पर जिस कांपैक्ट डिस्क के होने का उल्लेख किया गया है, वो नदारद है। साथ ही सभी प्रतिवादियों को अभी तक नोटिस सर्व नहीं हुआ है। ऐसे में कोर्ट ने वादियों के वकील को सभी दस्तावेज व कागजात प्रतिवादियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वेबसाइट पर वादियों से संबंधित कंटेंट पब्लिश न करने को लेकर जो अनुरोध कोर्ट से किया गया, उसे नामंजूर कर दिया गया।
यशवंत जी आपके साथ साथ ये हम सभी ब्लागरो की भी जीत है और मेरा ऐसा मानना है कि हमें जल्द ही ब्लाग संगठन का निर्माण करना चाहिए जिससे ऐसी स्थिति से निपटा जा सके
cg4bhadas.com
भाजपा का घोषणा पत्र

* पूरे देश में माओवादियों के खिलाफ लड़ाई छेड़ी जाएगी
* लड़कियों के लिए 'नारी लक्ष्मी योजना' पूरे देशभर में
* तीन लाख रुपए सालाना आय वालों के लिए आयकर नहीं
* प्रदूषण से निपटने की योजनाओं को बढ़ावा देने का संकल्प
* गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों के लिए 2 रुपए किलो चावल
* देश में वरिष्ठ नागरिकों को पूरी तरह आयकर में छूट दी जाएगी
* घोषणा पत्र में राम मंदिर का मुद्दा भी
* रामसेतु को नहीं टूटने दिया जाएगा
* मध्यम वर्ग के लिए सस्ता मकान लोन
* सेना के लिए अलग वेतन आयोग बनाएँगे
* अयोध्या में विराट राम मंदिर बनाने का वादा
* देशभर में गुजरात की आईटी नीति लागू की जाएगी
* विदेशी बैंकों में जमा कालेधन को वापस लाया जाएगा
* आगामी 5 वर्षों में एम्स जैसे 6 अस्पताल बनाने की योजना
* पूरे देश में हर रोज 15 किलोमीटर हाई-वे का निर्माण किया जाएगा
* सेना में एक रैंक, एक पेंशन की नीति को लागू करने की योजना
* देशभर में नदियों को जोड़ने वाली योजना पर अमल किया जाएगा
* गरीबी रेखा से नीचे पढ़ने वाली हर लड़की को साइकिल दी जाएगी
* यात्रा करने वाले बुजुर्गों की आयु सीमा 65 के बजाय 60 वर्ष होगी
* कम्प्यूटर की कीमतें कम होंगी, ताकि हर आदमी इसे खरीद सके
* 2014 तक सबके लिए स्वास्थ्य योजना पर अमल किया जाएगा
Tuesday, March 31, 2009
किलेबंदी के बजाये कांग्रेस की सेंधमारी पर ज्यादा विश्वाश - भाजपा
.jpg)
.jpg)

छत्तीसगढ की बात करे तो छत्तीसगढ में दो सीट ही सबसे ज्यादा चर्चित है बिलासपुर और रायपुर , बिलासपुर में दिलीप सिह जूदेव का सीधा मुकाबला श्रीमती रेणु जोगी से है गौरतलब है कि हिन्दू वादी नेता जूदेव का यह जुमला पिछले चुनाव में बहुत लोकप्रिय हुआ था 'नोट खुदा तो नहीं पर खुदा से कम भी नहीं पर अजीत जोगी कांग्रेसी किले के खास सीपहसलार श्रीमती जोगी को बिलासपुर प्रत्याशी बनाये जाने के बाद बहुत ही आक्रमक मुद्रा में है .इस तरह श्री जोगी को छोड़ बाकियों की भूमिका केवल संतरी तक ही सीमित है
रायपुर की बात करे तो रायपुर में रमेश बैस भाजपाई अंगद का रूप ले चुके है शांत स्वभाव के लिए मशहूर श्री बैस जिन्होंने ने किसी का भला नहीं किया तो बुरा भी नही , वही काग्रेसी प्रत्याशी भूपेश बघेल जो अपने ही विधानसभा क्षेत्र से बुरी तरह परास्त हो पुनः चुनावी मैदान में है जिनके पास आपना हारने के लिए कुछ नहीं पर जीत गए तो वाह वाही ही
बहरहाल प्रत्याशीयों के कारनामे और राजनैतिक दल के हर दिन उभरते नए गठजोड़ उनकी सत्तासुंदरी भोग आतुरता को उजागर कर रहा है पर् छत्तीगढ में भाजपा के रणनीतिकार अपनी किलेबंदी करने के बजाये कांग्रेस की सेंधमारी पर ज्यादा विश्वाश कर रहे है
Sunday, March 29, 2009
"नाट फार वोट"

५० साल लग गए ये सुविधा पाने में "नाट फार वोट" पर अभी भी ये अधुरा है जब नाट फार वोट का अधिकार जनता को दिया ही जा रहा है तो इसे बलेट में शामिल करना चाहिए जैसे चुनाविं प्रत्याशियों के नाम होते है और चुनाव चिन्ह की ही तरह सबसे ऊपर "नाट फार वोट" एक चीन्ह के साथ अन्कित होना चाहिए ऐसा मेरा सुझाव है. सबसे पहले या ऊपर की पैरवी मै इस लिए कर रहा हु क्यों कि हिंदुस्तान में अभी साक्षरता १००% नहीं हुई है सो इसे बैलेट में ही शामिल करते हुए प्रथम स्थान पर ही रखना चाहिए ,यह व्यवस्था रजिस्टर के विकल्प से ज्यादा प्रभावी होगा .
इसकी आवश्यकता इसलिए भी ज्यादा है क्यों कि अब चुनाव में नेता कम व्यापारी ज्यादा है हा मै इन्हें व्यापारी ही कहुगा क्यों की टिकिट मिलने से से लेकर चुनाव ख़त्म होने तक वर्तमान खर्च का आकलन करे तो कम से कम ५ करोड़ तो होता ही होगा पर हे आकडे अनाधिक्रत है लेकिन सच भी . बावजूद इसके खुली आखो मे धुल डाल कर व्यापारी ही चुनावी मैदान में दिखाई देते है और बस ५ करोड़ लगाइए और ५० या ऊससे भी ज्यादा कमा लीजिये ये उनकी प्रतिभा पर निभर करता है जनता अब इन कमाऊ व्यापारी प्रत्याशी से निजात पाना चाहती है इस लिए भी "नाट फार वोट" का फार्मूला कारगर साबित होगा . पर इसमें एक पहलु और छुट रहा है मै सभी से पूछना चाहता हू कि चुनाव आयोग में तो "नाट फार वोट" का अधिकार जनता को दे दिया पर अगर देश में चुनाव के दौरान किसी निर्वाचन क्षेत्र में सभी ने अगर आपके इस "नाट फार वोट" प्रयोग करते हुए रजिस्टर में हस्ताक्षर कर वोट देने से मना कर दिया तो आप क्या करगे?
बहरहाल चुनाव में वोट करने ,अपने मतों का सही प्रयोग करने और ऐसे बहुत से प्रभावशाली विज्ञापन आपको वोट करने के लिए प्रेरित करते दिखाई देगे पर "नाट फार वोट" के ऐसे प्रभावशाली विज्ञापन और प्रचार प्रसार क्यों नहीं ? लगता है उन्हें डर है कि कही "नाट फार वोट" के चाहने वालो की संख्या ज्यादा हो गई तो फिर ये इनके गले की फांस ना बन जाये
Wednesday, March 25, 2009
आपका मत
छत्तीसगढ छोटा राज्य पर चुनावी हलचले बड़ी बड़ी जिसका परिणाम हम सभी ने हाल ही में समपन्न हुए विधानसभा चुनाव में देख लिया अप्रत्याषित चुनाव नतीजो के सामने भाजपा, काग्रेस के दिग्गजों नेता हार के गर्भ में समां गए फिर एक बार उन्ही दिग्गजों की इज्जत दांव पर है राष्ट्रीय राजनीति की तरह न तो यहाँ कोई तीसरा मोर्चा और न कोई चौथा बावजूद उसके परिणाम में भारी उतर चढाव देखने मिल रहे है आने वाली १६ तारीख फिर एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है लेकिन मतदाता का रुखा कोई नहीं समझ पा रहा है कोई भी अभी ये बताने में समर्थ नहीं की ऊट किस करवट बैठेगा. नामांकन प्रकिया के प्रारंभ होते ही सभी ने कमर कस, ली किसी ने अपनी डपली बजाई तो किसी का अपना राग . इन सब के बावजूद मतदाता खामोशी से आंकल में जुटा है युपी बिहार की तरह छत्तीसगढ की राजनीति, राष्ट्रीय राजनीति में न तो सरकार परिवर्तन का मादद रखती है और ना ही सरकार गिराने की हैसियत पर कहते है ना की बुरे वक्त में गधे को भी बाप बना पड़ता है और एक एक की कीमत बहुत होती है ये उन्ही में से एक है तो बेचारे क्या करे लगे राष्ट्रीय राजनीति के आदेशो का पालन करने में लेकिन जनता को इससे क्या उन्हें तो अपनी ही समस्या से मतलब है जो साथ देगा जो काम करेगा वही उनके काम का पर ये भी अब बेमानी सा लगने लगा है क्यों की एक सांप है तो दूसरा अजगर अब जनता बेचारी क्या करे जो कम नुकसान पहुचाये उसे ही चुन लो क्यों की कोई तीसरा विकल्प तो है ही नहीं .क्रमांक लोक सभा क्षेत्र प्रकार
1 सरगुजा (अ.ज.जा.)
2 रायग़ढ़ (अ.ज.जा.)
3 जान्जगीर चांपा (अ.जा.)
4 कोरबा (सामान्य)
5 बिलासपुर (सामान्य.)
6 राजनांदगांव (सामान्य)
7 दुर्ग (सामान्य)
8 रायपुर (सामान्य)
9 महासमुंद (सामान्य)
10 बस्तर (अ.ज.जा.)
11 कांकेर (अ.ज.जा.)
Thursday, March 19, 2009
मुस्लिम मतदाता क्या सोचते है?
"भारत का मुसलमान उन्हें पार्टियों द्वारा हांथों हाँथ लिए जाने और लुभावने वादों आदि से अब सतर्क हो चूका है | इसके बजाये वह देख रहा है उसके साथ साफ़-सुथरा और समानता का व्यवहार ! किसी और चीज़ से ज़्यादा मुस्लिम्स उसे वोट देने के लिए अधिक झुकेंगे जो भारत में secular democratic structure को genuinely promote करेगा, ठीक उसी तरह से जैसे मुग़ल काल के बादशाहों के समय में था जिन्होंने एक हज़ार साल भारत देश पर एकछत्र शक्तिशाली शासन करने के बाद भी हिन्दू मुस्लिम सौहार्द बरक़रार रखा !"
Monday, March 16, 2009
वरुण गाँधी ने उगला मुसलामानों के खिलाफ ज़हर !

'यह हाथ नहीं है। यह कमल का हाथ है। यह मुसलमानों का सर काट देगा, जय श्रीराम।'
'अगर कोई हिंदुओं की तरफ उंगली उठाएगा या समझेगा कि हिंदू कमजोर हैं और उनका कोई नेता नहीं हैं, अगर कोई सोचता है कि ये नेता वोटों के लिए हमारे जूते चाटेंगे तो मैं गीता की कसम खाकर कहता हूं कि मैं उस हाथ को काट डालूंगा।'वरुण ने कहा,
'जो हाथ हिंदुओं पर उठेगा, मैं उस हाथ को काट दूंगा।'वरुण गांधी ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा, गांधीजी कहा करते थे कि कोई इस गाल पर थप्पड़ मारे तो उसके सामने दूसरा गाल कर दो ताकि वह इस गाल पर भी थप्पड़ मार सके। यह क्या है! अगर आपको कोई (मुसलमान) एक थप्पड़ मारे तो आप उसका हाथ काट डालिए कि आगे से वह आपको थप्पड़ नहीं मार सके।
'हमारे पास जो उम्मीदवारों की जो लिस्ट है, उस पर सभी दलों के प्रत्याशियों के फोटो लगे हैं। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की तस्वीर देखकर मेरी मौसी की बेटी ने कहा कि भैया मुझे नहीं पता था कि आपके खिलाफ ओसाम बिन लादेन चुनाव लड़ रहा है।'मैं यहाँ पर बताता चलूँ कि सपा से रियाज़ अहमद चुनाव लड़ रहें हैं| इस वरुण ने कहा,
Saturday, March 14, 2009
मै चाँद बनना चाहता हू

मै चाँद बनना चाहता हू , सुनकर आश्चर्य हुआ आपको , नही होना चाहिए अगर आप भी शादी शुदा है ऊपर से हिन्दू और आपका दिल कही किसी पर आजाये ,नहीं गलती हो गई , आपको प्यार करने का मन करने लगे ,कोई आपको अच्छा लगता है तब तो बहुत मुश्किल हो गई पर घबराइये नही अब ये सब संभव है रास्ते आपके सामने है बिलकुल बस आवश्यकता है इस प्यार को पूरा करने के लिए लड़की की बस फिर आप भी पहली पत्नी के होते हुए चाँद मोहम्म्द याफिर कुछ और नाम के साथ जब तक जी करे अपने प्यार को परवान चढा सकते है कोई मुझसे ये करने कहता तो एक क्यों मुस्लिम में तो कम से कम चार की इजाजत है तो मै ३ और को इसमें शामिल कर ही सकता था बाद में भले पहली को छोड़ कर सबको तलाक़ दे देता . तो बस आप सोचिये मत आपका मन अल्पकालीन समय के लिए इश्क मोहबत करना चाहता है तो आप ऐसा कर सकते है ये मै नहीं चाँद , चाँद मोहम्द और फिजा ,उनके न्यूज़ चैनेलो में चर्चित खबरों को देख कर तो ऐसा ही लगता है. मैने ये वाकया टीवी में आने वाले सीरियल भंवर में देखा था पर ये इस धटना के पहले कि बात है टीवी सीरियल भंवर १९८४ -८५ में बना होगा सच्ची घट्नवों पर आधारित इस सीरियल में ऐसे ही एक सच्ची घटना ऊललेख किया गया था ठीक वैस ही उसमे भी चाँद की तरह पहले वो मुस्लिम और बाद में फिर हिन्दू बन जाता है कहते ही कि हर चीज के दो पहलु होते है अगर फायद भी है तो नुकसान भी अब हमें तय करना है की हम किस रास्ते को और क्यो चुने इस पुरे प्रकरण में एक और बात उभर के आ रही है कि क्या ये सब इतना आसन है और अगर है तो इसमें परिवर्तन या रोक कि आवश्यकता है अगर यु ही घर्म परिवर्तन से एक के आलावा और भी पत्नियो के प्यार को परवान चढाया जा सकता तो भारत में तो प्यार करने वालो कि कमी नहीं है ऐसे में वे सभी अपने प्यार को परवान च्ढाना चाहेगे जो सबल है क्यों की तलक के बाद उसे मेहर की रकम और भर पोषण जो देना होगा हा ये बात और है की आप जिसेप्यार करना चाह रहे है वो उस लायक है की नहीं यह देखना होगा . घटना उपरांत मुझे तो ऐसा ही लगा रहा है की बस आप तो देखते जाइये की इंडिया में कितने चाँद मोहन जन्म लेते है या फिर चाँद का ही फिर से मन किसी पे आ जाये तो मुस्लिम बनाने की मनाही तो है नहीं फिर से ४ माह के लिए धर्म परिवर्तन कर लेगे
हाँ....मैं हिन्दू हूँ !!!



